लगभग 18.17 लाख किसानों को खरीफ विपणन मौसम 2021-22 में 57,032.03 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिला

02 Dec, 2021
Head office
Share on :

पिछले वर्ष की तरह ही खरीफ विपणन मौसम 2021-22 में भी न्यूनतम समर्थन मूल्य के आधार पर किसानों से धान की खरीद निर्बाध रूप से चल रही है।

उल्लेखनीय है कि 30 नवंबर, 2021 तक खरीफ विपणन मौसम 2021-22 में 290.98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। यह खरीद चंडीगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश जैसे राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में हुई है।

अब तकलगभग 18.17 लाख किसानों को 57,032.03 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिला है।

मौजूदा खरीफ विपणन मौसम में अधिकतम खरीद पंजाब (18685532 मीट्रिक टन) से हुई है। उसके बाद हरियाणा (5530596 मीट्रिक टन) और उत्तरप्रदेश (1242593 मीट्रक टन) से खरीद हुई है। अन्य राज्यों में भी खरीद जोर पकड़ रही है।

यह तथ्य उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन मौसम 2020-21 में कम से कम 13113417 किसानों को 168823.23 करोड़ रुपये (30 नवंबर, 2021 तक) के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिला था तथा 89419081 मीट्रिक टन की खरीद की गई थी।

खरीफ विपणन मौसम 2021-22 (30 नवंबर, 2021 तक)/ अद्यतन एक दिसंबर 2021 में धान की राज्यवार खरीद का ब्यौरा

राज्य/केंद्र शासित प्रदेशधान की खरीद की मात्रा (मीट्रिक टन में)लाभान्वित किसानों की संख्यान्यूनतम समर्थन मूल्य (करोड़ रुपये में)
आंध्रप्रदेश622664455122.04
तेलंगाना16139822279393163.40
बिहार587557906115.16
चंडीगढ़27286178153.48
गुजरात22042520743.20
हरियाणा553059629977710839.97
हिमाचल प्रदेश24156508647.35
जम्मू एवं कश्मीर29148644757.13
केरल9150335538179.35
महाराष्ट्र16988388633.30
ओडिशा33615946.59
पंजाब1868553292429936623.64
 तमिलनाडु527561713111034.02
उत्तरप्रदेश12425931666202435.48
उत्तराखंड1155402560342264.59
राजस्थान680249913.33
योग29097973181737957032.03

खरीफ विपणन 2020-21 (30 नवंबर, 2021 तक)/ अद्यतन एक दिसंबर 2021में राज्यवार धान की खरीद का ब्यौरा

राज्य/केंद्र शासित प्रदेशधान की खरीद की मात्रा (मीट्रिक टन में)लाभान्वित किसानों की संख्यान्यूनतम समर्थन मूल्य (करोड़ रुपये में)
आंध्रप्रदेश845760980508015967.97
तेलंगाना14108787216435426637.39
असम21161520401399.53
बिहार35588824970976719.17
चंडीगढ़28349157553.52
छत्तीसगढ़6973893205349013166.71
दिल्ली000.00
गुजरात11024423799208.14
हरियाणा565473554946610676.14
हिमाचल प्रदेश000.00
झारखंड6290611040921187.67
जम्मू एवं कश्मीर38119738571.97
कर्नाटक20620454319389.31
केरल7648852521601444.10
मध्यप्रदेश37265545872237035.73
महाराष्ट्र18850386242923558.95
ओडिशा7732713139464714599.36
पुदुच्चेरी000.00
पंजाब20282433105767438293.23
एनईएफ (त्रिपुरा)242391443445.76
तमिलनाडु44902228521528477.54
उत्तरप्रदेश (पूर्व)42873956701368094.60
उत्तरप्रदेश (पश्चिम)23968823521504525.31
उत्तरप्रदेश (कुल)6684277102228612619.91
उत्तराखंड1072158781292024.23
पश्चिम बंगाल27790649493625246.87
सम्पूर्ण भारत योग8941908113113417168823.23
News
More stories
मुख्यमंत्री ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय,हरिद्वार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री,शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की।