गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में आज छात्रों और शिक्षक-कर्मचारियों को आग से बचाव और आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

26 Mar, 2026
Head office
Share on :

आवास विकास स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में आज छात्रों और शिक्षक-कर्मचारियों को आग से बचाव और आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

स्थानीय फायर स्टेशन के अधिकारियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में जान-माल की रक्षा करना रहा। फायर ब्रिगेड की टीम ने स्कूल परिसर में आग लगने की स्थिति में सुरक्षित बाहर निकलने का सजीव चित्रण किया।

छात्रों को अग्निशमन यंत्र चलाने का व्यावहारिक ज्ञान दिया। उन्हें बताया गया कि आग की श्रेणी के अनुसार किस गैस या रसायन का उपयोग करना चाहिए। अधिकारियों ने गैस सिलेंडर में आग लगने पर उसे काबू पाने के आसान तरीके, जैसे कि गीले बोरे या चादर का उपयोग करना, सिखाया।

बच्चों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भगदड़ से बचने और ‘स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल की तकनीक समझाई। फायर अफसर सुनील दत्त तिवारी ने बताया कि अधिकांश अग्निकांड केवल घबराहट और जानकारी के अभाव में बड़े हो जाते हैं।

यदि स्कूली स्तर पर ही बच्चों को इसका प्रशिक्षण मिले, तो वे अपने घर और मोहल्ले में भी सुरक्षा दूत की भूमिका निभा सकते हैं।