फोटो युक्त विधान सभा  निर्वाचन नामावलियों के आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के सफल संपादन हेतु नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई बैठक !

28 Mar, 2026
Head office
Share on :

हरिद्वार 27 मार्च 2026 : भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के सफल सम्पादन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिला अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी आर चौहान की अध्यक्षता  में नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक आयोजित की गई।


 बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारियों एवं सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के विभिन्न कार्यों को सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण, समयबद्धता एवं सफलता पूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए जो जिम्मेदारी एवं दायित्व जिस अधिकारी को दी गई है,वह अपने दायित्वों को भली भांति समझ ले तथा उसका निर्वाहन कुशलता एवं संवेदनशीलता के साथ करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।


 बैठक में जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी,पुलिस उपाध्यक्ष संजय चौहान,जिला अर्थ एव संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी ,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, सहायक परियोजना निर्देशक उरेडा युद्धवीर सिंह,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली सहित संबंधित नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी मौजूद रहे।