मसूरी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर मसूरी कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें याद किया।
इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच दी और सूचना तकनीक, दूरसंचार तथा पंचायत सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए।
वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी का मसूरी से भी विशेष लगाव था और वह अक्सर यहां आया करते थे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता और पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं और ग्रामीण भारत को मजबूत करने का काम किया, जिसे देश हमेशा याद रखेगा।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का आह्वान किया।