Raghav Chadha vs AAP: आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सचिवालय को लेटर लिखकर अपने सांसद राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के डिप्टी लीडर के पद से हटाने का आग्रह किया। अब इस पर राघव चड्ढा ने प्रतिक्रिया दी। इशारों-इशारों में राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने पार्टी को मैसेज देते हुए कहा, मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझना, मैं वो दरिया हूं तो वक्त आने पर सैलाब बनता हूं।
‘हारा नहीं हूं’
सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए ‘आम आदमी पार्टी’ को मैसेज देते हुए लिखा, खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं। राघव ने कहा कि मैंने पब्लिक के मुद्दे उठाए, इससे AAP को क्या नुकसान हुआ? वीडियो के आखिर में उन्होंने AAP को चेतावनी दी कि आवाज खामोश कराने वालों के सामने मैं सैलाब बनकर जरूर आऊंगा। हालांकि, राघव चड्ढा ने न तो पार्टी के किसी नेता का नाम लिया और न ही पार्टी छोड़ने या आगे की रणनीति को लेकर कुछ कहा।