चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी का पर्व आज पूरे विधि-विधान और भारी उत्साह के साथ मनाया गया।

26 Mar, 2026
Head office
Share on :

धर्म और आध्यात्म की नगरी ऋषिकेश में चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी का पर्व आज पूरे विधि-विधान और भारी उत्साह के साथ मनाया गया।

सुबह से ही गंगा के तटों और शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तमाम देवी मंदिरों में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना हुई। भक्तों ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप, मां महागौरी की स्तुति की और सुख-समृद्धि की कामना की। घंटा-घड़ियालों की गूंज और माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय दिखाई दिया।

ष्टमी के अवसर पर ऋषिकेश के घर-घर में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने छोटी कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर उनके पैर पखारे। उन्हें तिलक लगाया और हलवा-पूरी व चने का भोग लगाया।

सामर्थ्य अनुसार दक्षिणा और उपहार भेंट कर कन्याओं से आशीर्वाद लिया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया।

कई आश्रमों और मठों में विश्व शांति के लिए सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। ​नगर के प्रमुख समाजसेवियों और धर्मगुरुओं ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।