जनपद के सुप्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर ए के सिंह को प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित I

25 Mar, 2026
Head office
Share on :

सुल्तानपुर- नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह सीएमएस गोमती नगर के हाल में रविवार को आयोजित हुआ गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य यात्रा के छठवें संस्करण का समापन भी था।

गुरु गोरखनाथ की स्वास्थ्य सेवा 2019 से लगातार हर वर्ष नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के द्वारा आयोजित की जा रही है। जिसमें देशभर से सैकड़ों चिकित्सक मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी एवं अन्य संगठनों के लोग इसमें सहायता करते है। सुदूर बैठे हुए लोग हैं जहां तक की पहुंचना मुश्किल होता है वहां पर नदी है पहाड़ है जंगल है ऐसे सुदूरवर्ती गांव में जाकर के डॉक्टर वहां पर रुकते हैं और एनएमओ के चिकित्सक उनका परीक्षण कर इलाज करते हैं,उनका एक डाटा बेस बनाते हैं कि इस क्षेत्र में कौन सी बीमारियां ज्यादा है और वहां पर और भी कोई सुविधा जैसे नहीं है तो उसको सरकार को सूचित किया जाता है। तो ऐसी जगह पर सरकार भी एक्टिव होकर के वहां पर व्यवस्था बनाती है। सम्मेलन में उत्तरप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमल द्वारा नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के सैकड़ों चिकित्सकों को सम्मानित किया गया इसी क्रम में जनपद के गौरव एनएमओ के वरिष्ठ सदस्य व पूर्वाचल के सुप्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर एके सिंह को देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमल द्वारा सम्मानित किया गया।

यह सुल्तानपुर जनपद के लिए सौभाग्य की बात है।सुल्तानपुर जनपद के चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े समस्त संगठनों एवं पदाधिकारी ने डॉक्टर एके सिंह को बधाई देते हुए नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के सुल्तानपुर के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को बधाई दी। नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर एएन सिंह ने संगठन के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर एके सिंह को लोकप्रिय मुख्यमंत्री के कर कमल द्वारा सम्मानित किए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जो चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हैं समय-समय पर जाकर के स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देते हैं इसके लिए हम सभी को धन्यवाद देते हैं।