रूदौली अयोध्या मां कामाख्या धाम महोत्सव–2026 “लोक संस्कृतियों का संगम” के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय विराट दंगल प्रतियोगिता के अवसर पर पूर्व सांसद एवं अखिल भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का आगमन हुआ। उनके रूदौली पहुंचने पर हेलिपैड पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
इस मौके पर रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और महोत्सव में पधारने के लिए आभार व्यक्त किया। दंगल प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, जहां बड़ी संख्या में दर्शकों और खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ रही है।महोत्सव के तहत आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की दंगल प्रतियोगिता में देशभर के नामी पहलवान अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे कार्यक्रम और भी आकर्षक बन गया है।