नई दिल्ली: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से वैश्विक बाजार में ऊर्जा संकट चल रहा है। इसका असर भारत के लोगों पर भी देखने को मिल रहा है। भारत में इस संकट के बीच कई तरह की अफवाहें लोगों के कानों तक पहुंच रही हैं। सोशल मीडिया पर आज एक खबर वायरल हुई, जिसमें दावा किया कि 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलिंडर में 10 किलोग्राम ही गैस मिलेगी। अब इस वायरल न्यूज पर सरकार का बयान भी सामने आ गया है।
LPG सिलिंडर पर फैल रही अफवाह
पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से आज सोमवार, 23 मार्च को प्रेस बीफिंग में बताया गया, ‘14.2 किलो वाला सिलिंडर में 10 किलो गैस देने वाली बात सिर्फ अफवाह है और ऐसी किसी अफवाह पर भरोसा न करें।’ पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से लोगों से अपील करते हुए कहा गया, ‘किसी भी अफवाह पर कोई टिप्पणी या स्पष्टीकरण नहीं दिया जा सकता।
आप लोगों से यही कहा जाता है कि अफवाहों पर विश्वास न करें।’ पेट्रोलियम मंत्रालय के बयान से साफ है कि 14.2 किलोग्राम के गैस सिलिंडर में कोई कटौती नहीं की जा रही है। लोगों को पूरा भरा हुआ ही सिलिंडर मिलता रहेगा।