भारतीय युवा कांग्रेस ने US ट्रेड डील और आगामी संसद घेराव के संबंध में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया।

14 Mar, 2026
Head office
Share on :

नई दिल्ली, 14 मार्च 2026: भारतीय युवा कांग्रेस ने US ट्रेड डील और आगामी संसद घेराव के संबंध में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अक्षय लाकड़ा ने, IYC के राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली सह प्रभारी कृष्णा हरि, व हैवरान कंसाना ने उपस्थित पत्रकार साथियों को संबोधित किया।

दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के साथियों ने AI Summit में प्रदर्शन किया, जो कि हम समझते है कि वो हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है, जिसे सेशन कोर्ट के जज और दिल्ली हाईकोर्ट के जज ने भी बोला कि लोकतंत्र में प्रदर्शन होते है। Epstine File में PM मोदी और उनके साथी मंत्रियों का नाम उजागर होता है और उसके तुरंत बाद अचानक से India-US ट्रेड डील साइन हो जाती है, इस ट्रेड डील के अंदर साफ तौर पर हमारा डाटा US को बेचा जाएगा, देश भर के हमारे किसानों को नुकसान होगा, और टेक्सटाइल इंडस्ट्री हमारी बुरी तरह से प्रभावित होगी। इस ट्रेड डील कि इतनी जल्दी जल्दी में घोषणा करना ये साफ दर्शाता है कि ‘PM IS COMPROMISED’. ये नारा हमारे नेता राहुल गांधी जी ने संसद परिसर के अंदर कहा है और इस ही नारे को लेकर हमारे साथियों ने AI Summit में प्रदर्शन किया था।

अक्षय लाकड़ा ने यह भी कहा कि AI Summit में प्रदर्शन के बाद हमारे साथियों को प्रताड़ित किया गया, पर कोई भी हमारा साथी डरा नहीं और न ही हमने हार मानी, आज जब हम यहां आपके सामने उपस्थित है तो हमारा कोई भी साथी न तो ज्यूडिशियल कस्टडी में है और न ही पुलिस कस्टडी में।

आगामी 16 मार्च को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ और खासकर US ट्रेड डील के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में जंतर मंतर पर एक विशाल प्रदर्शन का आयोजन करने जा रही है जिसमें देश भर के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गण शामिल होंगे।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली सह प्रभारी हैवरान कंसाना ने कहा कि 16 मार्च को युवा कांग्रेस ने संसद घेराव का आवाहन किया है, देश भर के मुद्दे को लेकर जितने हमने आंदोलन किए है उनमें से सबसे प्रदर्शन आगामी 16 मार्च को होने वाला है, जंतर मंतर पर।