प्रधानमंत्री ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर उन्हें बधाई दी !

10 Mar, 2026
Head office
Share on :

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के स्थापना दिवस पर सभी कर्मियों को बधाई दी। मोदी ने कहा कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और समर्पण के लिए प्रसिद्ध, सीआईएसएफ देशभर में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती है। कर्तव्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता भारत की सुरक्षा और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

प्रधानमंत्री ने  एक्‍स पर अपने पोस्ट में लिखा:

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सभी कर्मियों को उनके स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।

अपने दृढ़ संकल्प, अनुशासन और समर्पण के लिए प्रसिद्ध, सीआईएसएफ पूरे देश में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती है। कर्तव्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता भारत की सुरक्षा और प्रगति में बहुत बड़ा योगदान देती है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भी CISF के स्थापना दिवस पर उसके कर्मियों को शुभकामनाएं दी !

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने केन्द्रीय औधोगिक सुरक्षा बल (CISF) के स्थापना दिवस पर उसके कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। 

X पर एक पोस्ट में अमित शाह ने कहा, “CISF के स्थापना दिवस पर सभी कर्मियों को शुभकामनाएं। चाहे देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करना हो या संकट के समय राष्ट्र की रक्षा करना, उनकी समर्पण भावना सच्ची देशभक्ति और पेशेवर प्रतिबद्धता की भावना को दर्शाती है। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि।”