पटना-बेगूसराय सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, लिखा- धमकी फेक नहीं

09 Mar, 2026
Head office
Share on :

Patna Begusarai Court Bomb: पटना सिविल कोर्ट और बेगूसराय सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी मिलने के बाद कोर्ट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद भारी पुलिस बल को तैनात कर जांच शुरू कर दी गई है। 

जज के पास आया मेल

यह धमकी जिला जज के सरकारी E-Mail ID पर भेजी गई। धमकी भरा Mail मिलते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। जज द्वारा तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी अपना काम छोड़कर बाहर निकल गए। 

14 सायनाइड गैस से भरे बम

रात 12:42 बजे इस Mail से प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया। Mail में दावा किया गया है कि कोर्ट परिसर और जज के चैंबर में 14 सायनाइड गैस से भरे बम फटने वाले हैं। बेगूसराय सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। देर रात 12:42 बजे मेल के जरिए धमकी दी गई। मेल में लिखा है, सोमवार दोपहर 1 बजे से पहले धमका हो सकता है। कोर्ट कैंपस और जज के चैंबर में 14 सायनाइड गैस से भरे बम रखे हुए हैं।

चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही पुलिस
चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही पुलिस

Patna Begusarai Court Bomb: TNRT का मैंबर

धमकी देने वाले ने खुद को तमिलनाडु रिट्रीवल ट्रूप्स (TNRT) का मैंबर बताया। भेजे गए ई-मेल में लिखा गया है कि यह कोई फेक धमकी नहीं है। कुछ बमों को ड्रोन के जरिए गिराया गया, इसलिए प्रशासन को छतों की तलाशी लेनी चाहिए। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद बेगूसराय पुलिस अलर्ट हो गई है। एहतियात के तौर पर कोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर तलाशी ली जा रही है। सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर किसी को भी अंदर आने की अनुमती नहीं है।

जांच में लगी पुलिस

साइबर सेल जांच कर रही है कि क्या यह किसी असामाजिक तत्व की शरारत है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। Mail में बार-बार तमिलनाडु की घटनाओं और वहां के एक राजनीतिक दल का जिक्र किया गया है। नांगुनेरी तमिलनाडु का एक इलाका है। हमलावर ने खुद को TNRT का हिस्सा बताया है।