जनपद टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि उनकी पार्टी के किस विधायक ने क्या बयान दिया है इसकी उन्हें पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन पार्टी द्वारा गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर मंजूरी दी गई है और सभी विधायक गैरसैंण जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी इस सत्र में शामिल होने जा रहे हैं।
विनोद कंडारी विधायक देवप्रयाग विधानसभा
विधायक कंडारी ने कहा कि वर्तमान में चल रहा वित्त सत्र बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं को सदन में उठाते हैं और उनसे जुड़े सवाल सरकार के सामने रखते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रश्न और चर्चाएं क्षेत्र के विकास के लिए लाभकारी साबित होती हैं, चाहे वे सत्तापक्ष के हों या विपक्ष के।
उन्होंने आगे कहा कि वित्त सत्र सदन की कार्यवाही के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होता है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा भी गैरसैंण को लेकर यह कहा गया था कि सरकार जो भी निर्णय लेती है, वह राज्य के हित को ध्यान में रखकर ही लेती है और झूठे वादे नहीं करती।
विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सरकार गंभीरता से कार्य करती है और उन्हें पूरा करने का प्रयास करती है। उन्होंने भरोसा जताया कि गैरसैंण सत्र में भी क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विनोद कंडारी विधायक देवप्रयाग विधानसभा