चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने वर्ष 2010 बैच के आई.ए.एस. अधिकारियों को पदोन्नति दी है। राज्य सरकार ने आई.ए.एस. अधिकारी घनश्याम थोरी, कुमार अमित और विमल कुमार सेतिया को 1 जनवरी 2026 से भारतीय प्रशासनिक सेवा के पे मैट्रिक्स में सुपरटाइम स्केल/लेवल-14 में पदोन्नत किया है। पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त अधिकारियों को पंजाब सरकार में सचिव के पद पर नियुक्त किया जाएगा। अगले आदेशों तक वे नए वेतनमान में अपनी वर्तमान तैनाती पर ही कार्य करते रहेंगे।