26 जनवरी को पंजाब में CM मान समेत कैबिनेट मंत्री कहां-कहां फहराएंगे तिरंगा, देखें पूरी List

03 Jan, 2026
Head office
Share on :
Punjab new Cm Bhagwant Maan

 पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोहों में पटियाला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान 26 जनवरी को होशियारपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने 26 जनवरी 2026 के लिए राष्ट्रीय ध्वज फहराने और सलामी लेने का कार्यक्रम आज जारी कर दिया है।

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां संगरूर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जबकि डिप्टी स्पीकर जय किशन रोडी बरनाला में गणतंत्र दिवस समारोहों में भाग लेंगे। इसी तरह कैबिनेट मंत्री विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा बठिंडा, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा पठानकोट,डॉ. बलजीत कौर फिरोजपुर, मंत्री संजीव अरोड़ा फरीदकोट,डॉ. बलबीर सिंह शहीद भगत सिंह नगर,हरदीप सिंह मुंडियां अमृतसर,लाल चंद कटारूचक मलेरकोटला, लालजीत सिंह भुल्लर श्री मुक्तसर साहिब,हरजोत सिंह बैंस फाजिल्का, हरभजन सिंह ईटीओ लुधियाना,बरिंदर कुमार गोयल जालंधर, तरुणप्रीत सिंह सोंद रूपनगर,डॉ. रविजोत सिंह मानसा,गुरमीत सिंह खुड्डियां तरनतारन और मोहितेंदर भगत मोहाली में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।