दिल्ली की मुख्यमंत्री ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन।

03 Jun, 2025
Head office
Share on :

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को परिवार के साथ भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चनाओं में प्रतिभाग कर विकसित भारत और देश की समृद्धि की मनौती मांगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भगवान बद्री विशाल की दिव्यता,भव्यता और शांति मन को असीम सुख देती है। उनका सौभाग्य है कि उन्होंने परिवार के साथ बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए,उन्होंने भगवान बदरी विशाल से देश के विकास और समृद्धि की कामना की।

News
More stories
सीएम धामी ने “मोदी सरकार के 11 वर्ष-संकल्प से सिद्धि तक” वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित किया