नई दिल्ली: भाजपा दिल्ली प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए दिल्ली के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपना काला चेहरा छुपाने के लिए लगातार झूठ बोल रही है और झूठा प्रचार कर रही है कि वोट काटे जा रहे हैं।
कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अवैध रूप से रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बसाया है और उन्हें ₹10,000 महीना दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इन लोगों को बिजली और पानी की पूरी सुविधा दी जाती है, जबकि दिल्ली की जनता को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा है।
कपिल मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का यह अवैध वोट बैंक है और दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
Tags: #कपिलमिश्रा #दिल्लीसरकार #आमआदमीपार्टी #भाजपा #वोटर_लिस्ट