रुड़की, 01 अक्टूबर 2024 – मदरहुड आयुर्वेदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, रुड़की भगवानपुर में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन जिला हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर. के. सिंह और संस्थान के महानिदेशक प्रोफेसर डॉक्टर नरेंद्र शर्मा ने किया।
इस विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन राजकीय उपजिला चिकित्सालय रुड़की और मदर टेरेसा ब्लड सेंटर रुड़की के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। मदरहुड आयुर्वेदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के अध्यापक और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान में हिस्सा लिया। संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर मयंक जैन और सहायक चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक सक्सेना ने छात्र-छात्राओं को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया और आयुर्वेदिक दृष्टि से इसके महत्व को समझाया। आयुर्वेद में इसे रक्तमोक्षण कहा जाता है, जो समय-समय पर विभिन्न बीमारियों से बचाव में सहायक होता है।
शिविर में उपजिला चिकित्सालय रुड़की से डॉक्टर रजत सैनी और मदर टेरेसा ब्लड बैंक से मिसेज नीलिमा सैनी ने अपने दिशानिर्देश में 50 से अधिक लोगों का सफल रक्तदान कराया।
इस आयोजन में मदरहुड आयुर्वेदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर एस. के. कौशिक, मेडिकल रिकॉर्ड विभाग के इंचार्ज मिस्टर निखिल गुप्ता, फिजियोथेरेपी विभाग से फिजियोथेरेपिस्ट मिस्टर सोहन लाल, फार्मेसी इंचार्ज लोकेश दौरियाल और नर्सिंग विभाग से प्रीति ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Tags : #रक्तदान #स्वैच्छिकरक्तदान #आयुर्वेद #मदरहुडआयुर्वेदा #रुड़की #राष्ट्रीयरक्तदानदिवस
महेश मिश्रा (देशहित न्यूज)
उपाध्यक्ष प्रेस क्लब (रजि.), रूड़की
कानूनी & राजनीतिक विश्लेषक पत्रकार (अधिवक्ता)