प्रयागराज के जिला प्रशासन और पुलिस आयुक्त श्री तरुण गाबा जी से भारतीय किसान यूनियन (आराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष श्री शनि शुक्ला और युवा जिला अध्यक्ष श्री कमलेश राव पर लगाए गए फर्जी मुकदमे को समाप्त करने की मांग की गई है. कुछ दिन पूर्व, एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में मुकदमा अपराध संख्या 0135/2024 के तहत इन पर झूठे आरोप लगाकर एक महिला के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराया गया था.
25 अगस्त 2024 को पीपल गांव चौकी इंचार्ज ने किसान पार्क में जबरन घुसकर गलत संगठन के कुछ भूमाफियाओं के कहने पर पत्थर लगवाने की साजिश की. विरोध करने पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ अभद्रता की गई. इस संदर्भ में ज्ञापन पत्र एसीपी सिविल लाइंस को दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

प्रशासन के खिलाफ़ गुस्साए ग्रामीणों ने गोला सिकंदराबाद मार्ग को जाम कर दिया और प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने प्रशासन से राजकीय सहायता और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बड़े अधिकारियों का आश्वासन मांगा. वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.
Tags : #PrayagrajNews #FarmersProtest #FakeCase #PoliceInaction #FarmersRights