तराई में बाघ का आतंक: किसान की मौत, ग्रामीणों में दहशत

11 Sep, 2024
Head office
Share on :

तराई के जिलों में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पहले भेड़िया और सियार का डर था, अब बाघ ने भी हमला करना शुरू कर दिया है। ताजा घटना हैदराबाद थाना क्षेत्र के महेशपुर रेज की विलहरी बीट गांव मूडा अस्सी की है, जहां खेत में काम कर रहे किसान जाकिर (45) को बाघ ने मार डाला.

घटना के बाद ग्रामीणों में रोष और दुख व्याप्त हो गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने गोला सिकंदराबाद मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ़ प्रदर्शन किया. वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जाम हटाने की कोशिश कर रही है.

वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि उनकी सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। गन्ने की खेती की वजह से बाघ को पकड़ने में दिक्कत आ रही है.

Tags : #TigerAttack #TeraiDistricts #WildlifeConflict #FarmerKilled #ForestDepartment

रिपोर्ट कमल त्रिवेदी