जनपथ, दिल्ली घटना का विवरण: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयानों को लेकर सिख समुदाय में गुस्सा देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में सिख समुदाय के लोग 10 जनपथ पर इकट्ठा हुए और राहुल गांधी की बयानबाजी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिख समुदाय को निशाना बनाकर बयान दे रहे हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों की मांग: प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सिखों पर अत्याचार उस समय हुआ था जब राहुल गांधी के पिता सत्ता में थे। आज सिख समुदाय निर्भय है और मौजूदा सरकार में सिखों का मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की और “राहुल गांधी शर्म करो” और “देश के सिखों से माफी मांगो” जैसे नारे लगाए।
Tags : #RahulGandhi #SikhCommunity #DelhiProtest #PoliticalNews
रिपोर्टर: विनोद रस्तोगी