निहाल विहार में नाबालिग लड़कियों के गायब होने पर जनता का थाने का घेराव

10 Sep, 2024
Head office
Share on :

दिल्ली के बाहरी जिला थाना निहाल विहार का पब्लिक ने घेराव किया है। सरफराज प्रॉपर्टीज के मालिक सरफराज पर नाबालिग बच्चों से देह व्यापार करने का आरोप लगा है। सूत्रों के अनुसार, इस पर पहले भी ऐसे आरोप लगे हैं और यह खुद उनमें शामिल रहता है। पुलिस की निष्क्रियता के कारण जनता ने मजबूरी में निहाल विहार थाने का घेराव किया और कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ समय से करीब 7 से 8 लड़कियां लापता हो गई हैं, जिनमें से कुछ लड़कियां मिल भी गई हैं।

विशेष समुदाय के प्रॉपर्टी डीलर पर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि वह लड़कियों के साथ गलत हरकतें करता है और उन्हें धमकाता है। इसी को लेकर स्थानीय लोगों ने निहाल विहार थाने का घेराव किया और कार्रवाई की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लड़कियां नाबालिग भी हैं, जिनके साथ गलत हरकतें की गई हैं।

इस विरोध में वहां पर खड़े परिजनों ने भी इस मामले को लेकर जानकारी दी है।

Tags : #निहालविहार #नाबालिगलड़कियां #घेराव #दिल्लीपुलिस

रिपोर्टर प्रदीप सिंह उज्जैन