फरीदाबाद: 13 वर्षीय मासूम की हत्या, फिरौती का प्रयास, कर्ज में डूबे दोस्त ने रचा काला खेल!

15 Jun, 2024
Head office
Share on :

फरीदाबाद के सेक्टर 62 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 13 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक युवक ने अपने ही दोस्त के बेटे की हत्या की है। यह घटना फरीदाबाद के सेक्टर 62 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुई थी, जहां एक 13 वर्षीय मासूम का 24 घंटे पहले अपहरण हो गया था।
परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया, जिनकी निशानदेही से साबित हुआ कि बच्चों का अपहरण करने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक के पापा का दोस्त था। आरोपी ने बच्चों को अपहरण कर ज्यादा नशीली दवाएं खिलाई थी, जिसके कारण 13 वर्षीय मासूम की मौत हो गई।


इसके बाद आरोपी ने हत्या की वारदात को छुपाने के लिए शव को आगरा कैनाल नहर में फेंकने का प्रयास किया, लेकिन शव नहर से तरकर किनारे पर आ गया। फिलहाल पुलिस ने बच्चों के शव को आगरा कैनाल नहर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में पहुंचा दिया है। इसके बाद हत्या के कर्म का खुलासा होगा।


वही, 13 वर्षीय मासूम के शव मिलने के बाद परिजनों का गुस्सा फूट गया और परिजनों ने थाने में पहुंचकर जमकर हंगामा किया और मोहना रोड पर जाम लगा दिया। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते यदि पुलिस समय कार्यवाही करती तो बच्चे को बचाया जा सकता था I