हरिद्वार : “आम आदमी पार्टी” की हरिद्वार इकाई ने हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि आम आदमी पार्टी द्वारा “मोहल्ला रिपेयर कैंप” योजना के माध्यम से जनता के लिए जमीनी स्तर पर किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी देते हुए, भविष्य में होने वालें “नगर निगम चुनाव” मे प्रतिभाग करने का ऐलान किया।

वार्ता में हरिद्वार के पूर्व जिला अध्यक्ष “इंजीनियर संजय सैनी ने कहा की विगत 2 वर्षों से “आम आदमी पार्टी” द्वारा जनहित और जनता के मुद्दों लगातार उठाती रही हैं, और पार्टी द्वारा “मोहल्ला रिपेयर कैंप” के माध्यम से लगभग 300 परिवारों के निशुल्क घरेलू सिविल रिपेयर के कार्य करवा उन्हें प्रत्यक्ष मदद उपलब्ध करवाई इसके अंतर्गत,
राम देव की पुलिया में टूटी सड़क का निर्माण के साथ
बैरागी कैंप में ठोकर नंबर 3 में गरीब बच्चों के लिए अस्थाई स्कूल का निर्माण करा 65 परिवारों के 50 बच्चों को शिक्षा लाभ मिल रहा हैं, इस स्कूल को “आप की पाठशाला” नाम दिया गया। इसके अलावा ज्वाला दास आश्रम में शौचालय स्नानघर इलेक्ट्रिक वायरिंग कर पंखे लगवाए और वार्ड संख्या 35,मोहल्ला कडचछ में अधूरे शिव मंदिर की छत का निर्माण के साथ वार्ड नंबर 5 ,में वाल्मीकि मंदिर में समरसिबल पम्प सही करवाएं गए। इसी ऐसे कार्य जो वार्ड अध्यक्षों के माध्यम से जनहित से जुड़ी समस्याएं थी, उनका मौके पर ही निस्तारण करने का प्रवास किया गया, ब्रह्मपुरी में पिछले वर्ष बरसाती नाले में आए मलवा और शील्ड को साफ करवा कर 1500 प्रभावित लोगों को प्रत्यक्ष लाभ देने का प्रयास किया गया।
संजय सैनी ने कहा की “आम आदमी पार्टी” जनता के काम की राजनीति करती है जो काम स्थानीय पार्षद/क्षेत्रीय विधायक/वर्तमान मेयर को करने थे उन कार्यों को पार्टी के सहयोग और स्वयं के निजी खर्चे से करवा कर जनता के लिय किए।
आम आदमी पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। जिसके लिए प्रत्येक वार्ड में वार्ड अध्यक्षो की नियुक्ति कर दी गई है। निकट भविष्य में पार्टी के सहयोग से शीघ्र ही पुराने कपड़ों को गरीबों को वितरित करने की दुकान, पुरानी बची हुई दवाइयां को एकत्रित करके जरूरतमंदों को देने का अभियान, मातृशक्ति की सुविधा हेतु सरकारी टॉयलेटों की स्वच्छता का अभियान भी शुरू किए जाएंगे जिससे जनता को मूलभूत सुविधाएं सहजता से प्राप्त हो सके।
जनता की आम आदमी पार्टी को सेवा का मौका देती है तो आगामी मेयर का चुनाव मैं बतौर प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं।
पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा की मोहल्ला रिपेयर कैंप के माध्यम से आम आदमी पार्टी जनता के बीच विगत लगातार दो वर्षों से है।
आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है और भविष्य में दिल्ली एमसीडी की तरह हरिद्वार नगर निगम का चुनाव लड़ा जाएगा, जिसके लिए पार्टी ने आवेदन भी मांगने शुरू कर दिए हैं।
जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी
प्रेस वार्ता में पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी, पूर्व जिला अध्यक्ष इंजीनियर संजय सैनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल सती, पूर्व जिला अध्यक्ष सीवाईएसएस अमनदीप, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, पूर्व विधानसभा सचिव पवन कुमार, वार्ड अध्यक्ष 5 रामप्रकाश कौशल काके, वार्ड अध्यक्ष 6 रितु गिरी, कार्यालय प्रभारी संजय गौतम, शुभम सैनी, दीपक कुमार मौजूद रहे।
रिपोर्ट : सीमा कश्यप