चंडीगढ़, 7 जनवरी – हरियाणा के परिवहन और उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर- 22 में शहीद राजेश थापा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नए बहुमंजिला भवन की आधारशिला रखी। भूमि पूजन के साथ स्कूल के नए भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि करीब 5 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से 3 मंजिल और करीब 36 कमरों के साथ यह भवन नवीनतम तकनीकी सुविधाओं से युक्त बनेगा। इस भवन का निर्माण हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा किया जाएगा।
मूलचंद शर्मा ने ठेकेदार सहित स्कूल शिक्षा के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि इस भवन का कार्य तय समय अवधि में गुणवत्ता के साथ पूरा करें।
इस मौके पर स्कूल स्टाफ और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।