सेल्फी लेना फैन को पड़ा भारी, शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने थप्पड़ जड़ा

15 Nov, 2023
Head office
Share on :

Nana Patekar Slaps Fan: नाना पाटेकर इन दिनों अपनी फिल्म जर्मी की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंचे हैं, जहां पर फैन को उन्होंने थप्पड़ मारा है.

फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर इन दिनों जर्नी फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी में हैं। मंगलवार को दशाश्वमेध घाट के पास शूटिंग के दौरान का उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नाना पाटेकर ने एक जोरदार थप्पड़ जड़कर सेल्फी ले रहे फैंस को भगा दिया। थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। 

जर्नी की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंचे

गदर टू की सफलता के बाद अनिल शर्मा अपनी नई फिल्म जर्नी की शूटिंग के लिए वाराणसी आए हुए हैं. फिल्म में संजय मिश्रा और नाना पाटेकर जैसे मंझे हुए कलाकार हैं. फिल्म व्यक्ति के जीवन यात्रा पर आधारित है. फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा घाट के किनारे फिल्माया जा रहा है. इसी शूट के दौरान मंगलवार की दोपहर को नाना पाटेकर का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा, उन्होंने एक युवक को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद शूटिंग में मौजूद सारे लोग देखते रह गए.