कर्नाटक: मां को प्रताड़ित करने पर बेटे ने की पिता की हत्या

06 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

रायचूर (कर्नाटक), 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के रायचूर जिले में एक बेटे ने अपनी मां को प्रताड़ित करने पर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान देवरभूपुरा गांव निवासी 32 वर्षीय शीलावंता के रूप में हुई है। मृतक 55 वर्षीय बंदी तिम्मन्ना थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी शीलावंता ने अपने पिता की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी और फिर शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में उसने अपना मन बदल लिया और पुलिस के सामने जाकर अपना अपराध कुबूल कर लिया।

आरोपी शीलावंता के दो बच्चे है। बंदी थिमन्ना अपनी पत्नी को हर समय प्रताड़ित करता था। शीलावंता द्वारा कई बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी वह आरोपी की मां को परेशान करता था।

रविवार को इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर आरोपी ने पहले अपने छोटे बेटे को कमरे में जाने के लिए कहा, फिर उसने एक बड़ा पत्थर उठाया और अपने पिता के सिर पर वार कर दिया। उसकी पत्नी की उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहीं।

आरोपी की मां ने पुलिस को बताया था कि उसका पति उसे आए दिन प्रताड़ित करता था और उसके बेटे ने अपनी मां को प्रताड़ित होते नहीं देख पाने के चलते गुस्से में आकर ऐसा किया। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी