गाजा में एक और आईडीएफ सैनिक मारा गया, अब तक 29 की मौत

05 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

तेल अवीव, 5 नवंबर (आईएएनएस)। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने रविवार को कहा कि गाजा में हमास के साथ मुठभेड़ के दौरान एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि दो सैनिक घायल हो गए।

मृतक सैनिक की पहचान नाहल ब्रिगेड की टोही इकाई के सीनियर येहोनातन मैमन के रूप में की गई है। वह इजरायल के ओकफैम का रहने वाले थे।

रिपोर्ट के अनुसार, 27 अक्टूबर को गाजा पर इजरायली जमीनी हमले के बाद, कम से कम 29 आईडीएफ सैनिक मारे गए हैं। वहीं 7 अक्टूबर से आईडीएफ ने 346 सैनिकों को खो दिया है।

–आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी