चीनी राष्ट्रपति ने नेपाल में आये भूकंप पर शोक जताया

05 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

बीजिंग, 5 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी जिनफिंग ने पश्चिमी नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप पर दु:ख व्यक्त करते हुए 4 नवंबर को नेपाली राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को संवेदना संदेश भेजा। इस भूकंप में 150 से अधिक लोगों की जान चली गई है।

राष्ट्रपति शी ने अपने संदेश में चीनी सरकार और लोगों की ओर से गहरा शोक जताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों और घायलों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की, साथ ही प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

राष्ट्रपति शी ने नेपाली राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के नेतृत्व और राहत प्रयासों को तेजी से चलाने और प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए नेपाली सरकार की क्षमता पर पूरा भरोसा जताया। इसके अलावा, उन्होंने नेपाल को आवश्यक सहायता देने के लिए चीन की इच्छा की पेशकश की।

उधर, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 4 नवंबर को नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड को शोक संदेश भेजकर अपनी संवेदना व्यक्त की।

बता दें कि 3 नवंबर की रात, पश्चिमी नेपाल के जाजरकोट में रिक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके परिणामस्वरूप 157 लोगों की मौत की पुष्टि हुई और लगभग 200 लोग घायल हुए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एकेजे