विश्व कप टिकट की कालाबाजारी: बंगाल के राज्यपाल ने सीएबी को कॉम्प्लिमेंट्री टिकट लौटाए

04 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

कोलकाता, 4 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने यहां ईडन गार्डन्स में रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी विश्व कप लीग मैच के लिए बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (सीएबी) द्वारा भेजे गए कॉम्प्लिमेंट्री टिकट वापस कर दिए हैं।

राजभवन के सूत्रों ने बताया कि सीएबी ने राज्यपाल के कार्यालय को चार कॉम्प्लिमेंट्री टिकट भेजे थे। उस समय तक टिकटों की कालाबाजारी का मामला सामने नहीं आया था।

कालाबाजारी सामने आने के बाद कोलकाता पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

सभी घटनाक्रमों के मद्देनजर, राज्यपाल ने सीएबी को कॉम्प्लिमेंट्री टिकट वापस भेजने का फैसला किया।

वहीं, राज्यपाल के आग्रह पर राजभवन के अधिकारियों ने गवर्नर हाउस परिसर में एक विशाल पर्दे पर मैच की लाइव स्क्रीनिंग आयोजित करने का निर्णय लिया है।

कुल 500 लोगों को “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर समायोजित किया जाएगा।

इस बीच पुलिस ने शनिवार को ब्लैक टिकट मामले में सीएबी के कुछ पदाधिकारियों से पूछताछ की।

पुलिस ने इस मामले में अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया है, और रविवार के मैच के कुल 127 टिकट जब्त किए हैं।

टिकटों की कालाबाजारी का मामला पहली बार तब सामने आया जब पुलिस ने 1 नवंबर की शाम को एक व्यक्ति को 5 नवंबर को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के लिए टिकट बेचने की कोशिश करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

बाद में, एक व्यक्ति ने कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बीसीसीआई, सीएबी और बुकमायशो पर वनडे विश्व कप 2023 के टिकटों की कालाबाजारी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया।

–आईएएनएस

एकेजे