आईडीएफ ने गाजा में फिलिस्तीनियों को चेतावनी दी, अगर आपको अपनी, प्रियजनों की परवाह है तो तीन घंटे में दक्षिण की ओर जाएं

04 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

तेल अवीव, 4 नवंबर (आईएएनएस)। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने फिलिस्तीनियों को चेतावनी दी है कि अगर उन्हें अपनी और अपने प्रियजनों की सुरक्षा की परवाह है तो वे अगले तीन घंटों के भीतर गाजा के दक्षिणी हिस्सों की ओर चले जाएं।

आईडीएफ ने कहा कि फिलिस्तीनी शनिवार को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे (इजरायल समयानुसार) (11.00 जीएमटी से 14.00 जीएमटी) तक सलाह ए-दीन सड़क का उपयोग कर सकते हैं।

यह गाजा के लोगों को उन क्षेत्रों से दूर दक्षिण की ओर जाने के लिए इजरायली सेना के निर्देश का हिस्सा है, जहां हमास के साथ लड़ाई चल रही है।

आईडीएफ ने कहा, “यदि आप अपनी और अपने प्रियजनों की परवाह करते हैं, तो हमारे निर्देशों पर ध्यान दें और दक्षिण की ओर चलें।” जानकारी के अनुसार, आईडीएफ ने गाजा पर जमीनी आक्रमण शुरू कर दिया है।

आईडीएफ नागरिकों को कम से कम नुकसान पहुंचाना चाहता है, और इसलिए उसने फिलिस्तीनियों को वहां से चले जाने को कहा है।

इस बीच, गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि आईडीएफ ने घायल और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को ले जा रही एक एम्बुलेंस पर हमला किया, जिससे कई लोगों की मौत हो गई। हालांकि, आईडीएफ ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि उन्होंने हमास के आतंकवादियों को ले जा रहे एक वाहन पर हमला किया, जो घायलों की वेशभूषा में थे।

–आईएएनएस

एफजेड/एबीएम