शाहरुख के 58वें जन्मदिन पर एमएस धोनी ने बटोरी सुर्खियां

03 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने गुरुवार को अपना 58वां जन्मदिन मनाया। इस जश्न में कई हस्तियों को शामिल होते देखा गया। इस दौरान भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

धोनी गुरुवार को अपने दोस्त शाहरुख की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए मुंबई में थे। एफएबी एंटरटेनमेंट की निर्माता और सीईओ फौजिया अदील बटद्वारा साझा की गई एक तस्वीर में धोनी उनके साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

तस्‍वीर में धोनी एक काली शर्ट के साथ काले ब्लेजर में बहुत आकर्षक लग रहे थे, जबकि फौजिया लाल रंग में आकर्षक लग रही थी।

उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया, “चेन्नई कू व्हिसल पोडु।”

फौजिया ने आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, एटली और बर्थडे बॉय शाहरुख के साथ भी तस्वीरें साझा की।

एटली के लिए उन्होंने लिखा, “असली चेन्नई सुपर किंग।”

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम