जमीनी लड़ाई में हमास के 130 आतंकी मारे गए: आईडीएफ (इज़राइल से आईएएनएस)

03 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

तेल अवीव, 3 नवंबर (आईएएनएस)। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि गाजा में जमीनी लड़ाई शुरू होने के बाद से उसने 130 हमास आतंकवादियों को मार गिराया है।

आईडीएफ ने कहा कि उसने 27 अक्टूबर से गाजा पट्टी में कई आतंकी ढांचों को भी नष्ट कर दिया है।

बयान में कहा गया है कि आईडीएफ हवाई, समुद्र और जमीन से हमास से मुकाबला कर रहा है।

–आईएएनएस

सीबीटी