मिथुन ने ‘इंडियन आइडल 14’ में कुमार शानू के साथ गाया ‘तुम ही हो’

02 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। म्यूजिक डायरेक्टर, लिरिसिस्ट, कंपोजर और सिंगर मिथुन ‘इंडियन आइडल 14’ में नजर आएंगे। वह जज कुमार शानू, श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी के साथ ‘तुम ही हो’ गाना गाते दिखेंगे।

‘तुम ही हो’ गाना अरिजीत सिंह ने गाया है। लिरिक्स और म्यूजिक मिथुन के है। यह मोहित सूरी निर्देशित ‘आशिकी 2’ से है, जिसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने अभिनय किया है।

इस वीकेंड सिंगिंग रियलिटी शो में ‘मिथुन मेलोडी चैलेंज’ पेश किया जाएगा, जहां कंटेस्टेंट्स अपना वोकल टैलेंट दिखाएंगे।

नागपुर के उत्कर्ष वानखेड़े ने फिल्म ‘आशिकी 2’ और ‘कबीर सिंह’ के क्रमशः ‘तुम ही हो’ और ‘तुझे कितना चाहने लगे’ गाना गाकर सभी का दिल जीत लिया।

इसके अलावा, मिथुन ने कुमार शानू के साथ पैनल शेयर करने के अवसर के लिए आभार व्यक्त किया, जिन्होंने 1990 में महेश भट्ट द्वारा निर्देशित म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म ‘आशिकी’ में गाना गाया था।

इस बारे में बात करते हुए, मिथुन ने कहा, “‘तुम ही हो’ गाना बनाते समय मैंने बहुत कुछ सीखा है और अगर हम गाने की गहराई में जाएं तो ‘आशिकी 2’ की नींव असली ‘आशिकी’ है।

जिसमें नदीम-श्रवण जी और हमारे लिविंग लीजेंड कुमार शानू जी जैसे उल्लेखनीय नाम शामिल थे।”

उन्होंने कहा, “इस सॉन्ग के साथ मेरा पर्सनल कनेक्शन भी है क्योंकि मेरे पिता नरेश शर्मा जी ने इस गाने के लिए म्यूजिक तैयार किया था और उन्होंने शानू दा के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।”

इसके बाद मिथुन ने रिक्वेस्ट किया कि एक ऐसा मोमेंट बनाया जाए, जहां ‘आशिकी 1, आशिकी 2 से मिले।’

जज कुमार शानू, श्रेया और विशाल ने मिथुन के साथ ‘तुम ही हो’ पर परफॉर्म किया और उनके परफॉर्मेंस की सभी ने सराहना की।

‘इंडियन आइडल 14’ सोनी पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

पीके/एबीएम