चीन के कुल सेवा आयात-निर्यात में 7.7 प्रतिशत इजाफ़ा

02 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

बीजिंग, 2 नवंबर (आईएएनएस)। 1 नवंबर को चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 के पहले नौ महीनों में, चीन की कुल सेवा आयात और निर्यात मात्रा 48 खरब 18 अरब 7 करोड़ युआन थी, जिसमें पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 7.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। चीनी सेवा आयात और निर्यात विकास की गति को बनाए रखे हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से सितंबर तक चीन का सेवा निर्यात 19 खरब 72 अरब 6 करोड़ युआन था, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 8.2 प्रतिशत कम था, जबकि सेवा आयात 28 खरब 46 अरब 1 करोड़ युआन था, जिसमें पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 22.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

चीनी ज्ञान-गहन सेवा व्यापार का अनुपात बढ़ा। जनवरी से सितंबर तक, ज्ञान-गहन सेवाओं का आयात और निर्यात 20 खरब 25 अरब 95 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जो साल 2022 की जनवरी से सितंबर तक की तुलना में 8.6 फीसदी अधिक था और सेवाओं के कुल आयात-निर्यात में 42 प्रतिशत का अनुपात था।

उधर, चीनी यात्रा सेवाएं बहाल हो रही हैं। इस वर्ष के पहले नौ महीनों में यात्रा सेवाओं का आयात और निर्यात 10 खरब 54 अरब युआन तक पहुंच गया, जिसमें पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 69 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सेवा व्यापार के क्षेत्र में, यात्रा सेवाओं में सबसे तेज़ वृद्धि जारी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस