पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार

01 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

ग्रेटर नोएडा, 1 नवंबर (आईएएनएस)। थाना बिसरख पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड में एक अभियुक्त गिरफ्तार हुआ है। उसके कब्जे से 1 तंमचा, 2 जिंदा कारतूस, 1 खोखा, एक लूटी हुई चेन, एक स्कूटी बरामद हुई है। इस बदमाश पर लूट के आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज थे।

मिली जानकारी के मुताबिक ट्राइडेंट गोल चक्कर से सेक्टर 3 भट्टे की तरफ चेकिंग के दौरान बिसरख थाना पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान आनंद को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम