10 साल बाद टर्किश एयरलाइंस ने श्रीलंका के लिए शुरू की सीधी उड़ान

30 Oct, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

कोलंबो, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। एयरपोर्ट एंड एविएशन सर्विसेज श्रीलंका लिमिटेड के अध्यक्ष जी.ए. चंद्रसिरी ने कहा, एक दशक के बाद टर्किश एयरलाइंस ने श्रीलंका और इस्तांबुल के बीच सीधी उड़ानें शुरू कर दी हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की विमान के श्रीलंका पहुंचने के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्रसिरी ने कहा कि दोनों देशों के बीच सप्ताह में चार उड़ानें संचालित होंगी।

उन्होंने कहा, 2024 से तुर्की एयरलाइंस की उड़ानें सप्ताह के सभी सातों दिन श्रीलंका पहुंचेंगी। तुर्की से यात्रियों की संख्या अब 300 प्रतिशत बढ़ जाएगी।

श्रीलंका के पर्यटन और भूमि मंत्री हरिन फर्नांडो ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीलंका 2024 में 2.5 मिलियन पर्यटकों को आकर्षित करने की योजना बना रहा है।

श्रीलंका के पर्यटन उद्योग का लक्ष्य 2023 में 2 मिलियन पर्यटकाें को आकर्षित करने का है, जबकि पिछला लक्ष्य 1.5 मिलियन का था।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम