प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स 2022 में पैरा डोंगी चालन (कैनोइंग) महिला वीएल2 फाइनल में रजत पदक जीतने पर प्राची यादव को बधाई दी

23 Oct, 2023
Head office
Share on :
Prime Minister Narendra Modi has congratulated Prachi Yadav for winning the medal.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चीन के होंगझाउ में एशियाई पैरा गेम्स 2022 में पैरा डोंगी चालन महिला वीएल2 फाइनल में रजत पदक जीतने पर प्राची यादव को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“प्राची यादव ने एशियाई पैरा खेलों में पहला पदक हासिल करके भारतीय खेल के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है।

पैरा डोंगी चालन महिला वीएल2 फाइनल में उल्लेखनीय रजत पदक जीतने पर प्राची यादव को बधाई।

उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।”

इससे पहले पीएम ने एशियन पैरा गेम्स की शुरुआत पर भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, “एशियाई पैरा गेम्स शुरू हुए हैं। मैं भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रत्येक एथलीट की एक प्रेरणादायक जीवन यात्रा है। मुझे विश्वास है कि वे भारतीय खेल भावना के वास्तविक सार की झलक दिखाएंगे।”

चीन के हांग्जो में खेले जा रहे एशियाई पैरा गेम्स 2023 में सोमवार को भारत ने बड़ी कामयाबी अपने नाम की, भारतीय खिलाड़ियों ने पुरुषों की ऊंची कूद टी63 और पुरुषों की क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धाओं में तीनों पदक अपने नाम कर लिए, शैलेश कुमार (ऊंची कूद टी63) और प्रणव सूरमा (क्लब थ्रो एफ51) ने गोल्ड मेडल जीतकर हांग्जो एशियाई पैरा गेम्स की धमाकेदार शुरुआत की।

Tags : Prachi Yadav , ParaAsianGames , TeamIndia , AsianGames , Narendra Modi ,

Written BY : Deepa Rawat