देओल परिवार में गूंजने वाली है शहनाई, सनी देओल के बेटे और धर्मेंद्र के पोते करण देओल जल्द करने वाले हैं शादी !

04 May, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर देओल परिवार में जल्द ही शहनाई गूंजने वाली है। जी हां.. बताया जा रहा हैं कि धर्मेंद्र के बेटे और सुपरस्टार सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी होने वाली है। पिछले साल मई में खबरें आई थीं कि सनी देओल के बेटे करण देओल ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। हालांकि अभी तक लड़की के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि करण पिछले काफी समय से होने वाली दुल्हन के साथ रिलेशनशिप में हैं। 

ये भी पढ़े: श्रीदेवी, नीना गुप्ता और आलिया भट्ट के अलावा ये हैं वो एक्ट्रेसेस जो बिना शादी किए बन गई थी मां !

धर्मेंद्र हैं दसवीं पास तो सनी-बॉबी ने की है यहां तक पढ़ाई, जानें कितने  पढ़े लिखे हैं देओल परिवार के सदस्य - Dharmendra Bobby Deol Sunny Deol And Karan  Deol Education ...
File photo

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करण देओल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया है। यही कारण है कि दोनों परिवारों ने मिलकर हाल ही में धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की सालगिरह पर सगाई कर दी। सनी देओल ने अपने बेटे करण देओल की सगाई काफी गुपचुप तरीके से की है। जिसमें बेहद कम मेहमान शामिल थे। अब कहा जा रहा है कि करण अगले महीने यानी जून में शादी कर सकते हैं। वहीं, इसी साल वैलेंटाइन डे पर करण को दुबई में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया था।

धर्मेंद्र की खराब तबीयत को देखते सनी देओल के बेटे करण ने की झटपट सगाई: इस  परिवार से ताल्लुकात रखती है पत्नी - Gajab Media
File photo

इसके अलावा आपको ये भी बता दें कि सनी देओल के बेटे और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के पोते करण देओल ने साल 2019 में “फिल्म पल पल दिल के पास” से बॉलीवुड में डेब्यू किया। खास बात तो ये हैं कि इस फिल्म को खुद उनके पिता सनी देओल ने डायरेक्ट किया था। हालांकि ये फिल्म कुछ खास नहीं चली थी। इसके बाद करण देओल फिल्म “वेले” में नजर आए थे। इस फिल्म को भी कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। अब जल्द ही वो फिल्म “अपने 2” में अपने दादा धर्मेंद्र, पिता सनी देओल और चाचा बॉबी देओल के साथ नजर आने वाले है।

Amrita Singh and sunny deol, deshhit news, dharmendr ke pote karan deol, dharmendr ke pote karan deol kaun hai, Dharmendra, Dharmendra Farm House, Dharmendra News, Dharmendra Video, gadar movie sunny deol, sunny deol, Sunny Deol ka beta kaun hai, Sunny Deol ke beta ki saadhi kab hai, sunny deol ke bete karan deol kaun hai, sunny deol ke bete karan deol ki saadhi kab hai, sunny deol ke bete karan deol ki saadhi kis se ho rhi hai, Sunny Deol new moivie