गुजरात: पीएम मोदी की 20 से 22 नंवबर तक सौराष्ट्र में दो रैलियां, गुजरात में 1 और 5 नवंबर को दो चरणों में होगा मतदान

17 Nov, 2022
Deepa Rawat
Share on :

गुजरात में अपने तीन दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में फोकस करेंगे क्योंकि वहां एक दिसंबर को पहले चरण का मतदान होना है। जानकारी के मुताबिक, पीएम 19 से 21 नवंबर के बीच गुजरात में रहेंगे।

नई दिल्ली: गुजरात में दो चरणों में सभी 182 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 1 दिसंबर को पहले चरण में 89 सीटों के लिए वोटिंग होनी है और 5 दिसंबर को दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए वोटिंग होनी है। गुजरात में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी की 20 से 22 नवंबर तक लगातार तीन दिन गुजरात के सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में चुनावी रैलियों होंगी। रैलियों को संबोधित करने के साथ प्रधानमंत्री के रोड शो भी होंगे।

ये भी पढ़े: बहराइच: महमूद खान ने अपना बदलकर रखा रौनक चौरसिया, युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह

20 से 22 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी की सौराष्ट्र में दो रैलियां

गुजरात में अपने तीन दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में फोकस करेंगे क्योंकि वहां एक दिसंबर को पहले चरण का मतदान होना है। जानकारी के मुताबिक, पीएम 19 से 21 नवंबर के बीच गुजरात में रहेंगे। इस दौरान वह‌ दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में आठ रैलियों को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी दोनों क्षेत्रों के लगभग 30 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे।

89 निर्वाचन क्षेत्रों में पीएम मोदी की 15 रैलियां

PM Modi addressing rally in Patidar stronghold area of Rajkot Gujarat- पीएम  मोदी का राजकोट के जामकंडोरणा में सभा।
PM MODI

प्रधानमंत्री मोदी 23 नवंबर और 28 नवंबर को गुजरात जा सकते हैं। उस दौरान वह दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के 89 निर्वाचन क्षेत्रों में 15 रैलियों को संबोधित करेंगे। बता दें पहले चरण के मतदान का चुनाव प्रचार 28 नवंबर को समाप्त हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, पीएम उत्तरी गुजरात और केंद्रीय गुजरात में 30 नवंबर और‌ 3 दिसंबर को 15 रैलियों को संबोधित करेंगे।

पहले चरण में इन जिलों में होगा मतदान

पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जिन जिलों में पहले चरण में मतदान होगा उनमें कच्छ, सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग्स, नवसारी, और वलसाड जिले शामिल हैं। यानी, पहले चरण में सौराष्ट्र कच्छ और दक्षिण गुजरात में चुनाव पूरा हो जाएगा।

दूसरे चरण में इन जिलों में होगा मतदान

दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर चुनाव होगा। इन जिलों में बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं। यानी, दूसरे चरण में मध्य और उत्तर गुजरात की सीटों पर चुनाव संपन्न होगा।

2017 में गुजरात के किस क्षेत्र में किसे कितनी सीटें मिली थीं?

गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत के लिए 92 सीटों की जरूरत होती है। 2017 के विधानसभा चुनाव भाजपा को 99, कांग्रेस को 77 सीटें मिलीं थी। छह सीटें निर्दलीय और अन्य के खाते में गई थीं। राज्य की सीटों को क्षेत्रवार देखें तो मध्य गुजरात में 61, सौराष्ट्र एवं कच्छ में 54, उत्तर गुजरात में 32 और दक्षिण गुजरात में 35 सीटें आती हैं। मध्य गुजरात की 61 में से 37 सीटें भाजपा के खाते में गईं थीं। कांग्रेस को 22 सीटें मिली थीं। वहीं, अन्य के खाते में दो सीटें गई थीं। उत्तर गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हुई थी। इस इलाके की 32 में से 17 सीटें कांग्रेस के खाते में गई थी। वहीं, 14 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। एक सीट पर कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार जिग्नेश मेवाणी जीते थे। दक्षिण गुजरात में भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। इस इलाके की 35 सीटों में से 25 पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। आठ सीटें कांग्रेस के खाते में गई थी। बाकी दो सीटों पर अन्य का कब्जा था।

गुजरात में वोटरों की संख्या

गुजरात में 4.91 करोड़ मतदाता हैं, इनमें से 4.61 लाख नए वोटर हैं। इनमें से 9.87 लाख मतदाता 80 साल से ज्यादा के हैं। गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं। आपको बता दें, 18 फरवरी 2023 को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

Edit By Deshhit News

News
More stories
बहराइच: महमूद खान ने अपना बदलकर रखा रौनक चौरसिया, युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह
%d bloggers like this: