बिहार के औरंगाबाद में छठ पूजा का प्रसाद बनाते समय सिलेंडर फटा, पुलिसकर्मी समेत 40 लोग घायल, 14 की स्थिती गंभीर

29 Oct, 2022
देशहित
Share on :

विस्फोट में पांच पुलिसकर्मी समेत 40 लोग घायल हो गए। 14 की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।

बिहार: बिहार के औरंगाबाद जिले में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि छठ पूजा का प्रसाद बनाने के दौरान सिलेंडर फट गया है। एलपीजी सिलेंडर में विस्‍फोट होने से करीब 40 लोग घायल हो गए। इनमें आम नागरिक और पुलिस वाले भी शामिल हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।  

ये भी पढ़े: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की, कहा- स्वाभाविक रूप से वह एक देशभक्त हैं

गैस सिलेंडर के रिसाव से लगी आग

छठ पूजा का प्रसाद बनाते समय सिलेंडर में विस्फोट, 34 लोग घायल
File photo

मिली जानकारी के अनुसार अनिल गोस्‍वामी के घर में गैस सिलेंडर में रिसााव से आग लग गई थी। यह जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी आग बुझाने में मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। इसी बीच गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

विस्फोट में पांच पुलिसकर्मी समेत 34 लोग घायल

बिहार के औरंगाबाद में छठ पूजा का प्रसाद बनाते समय सिलेंडर में विस्फोट….34  लोग घायल – Lokswar
File photo

घरवालों के शोर मचाने के बाद मोहल्ला के नागरिक घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके वारदात पर पहुंची। पुलिसकर्मी ने आग बुझाने की कोशिश की परंतु आग पर काबू नहीं हो पाया। अंततः सिलेंडर गर्म होकर विस्फोट कर गया। विस्फोट में पांच पुलिसकर्मी समेत 40 लोग घायल हो गए। घर मे फैली आग पर अग्निशमन टीम के द्वारा काबू पा लिया गया है।

14 लोगों की स्थिती गंभीर

गंभीर रूप से घायल दो दर्जन को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है। 14 की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। अन्य लोगों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

Edit by deshhit news