नोएडा के बंबावड गांव से अध्यापक की शैतानी हरकत सामने आयी है। यहां पर एक शिक्षक ने मात्र कुछ सवालों के जबाव न देने पर अपने छात्र को इतनी बेहरहमी से पीटा की उसकी मौत हो गई।
नोएडा: खबर शुक्रवार की है। बताया जा रहा है कि टेस्ट में कुछ सवालों के जवाब नहीं देने पर अध्यापक सोरन ने अपने पांचवीं कक्षा के छात्र प्रिंस को डंडे से इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। छात्र को घायलवास्था में पहले स्थानीय और फिर दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार दोपहर छात्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कक्षा अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़े: मुंशी प्रेमचंद्र की पुण्यतिथी पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें
क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारा के अनुसार, प्रिंस अपने परिवार के साथ बंबाबड़ में रहता था। वह बंबावड़ गांव के कैप्टन सांवलिया पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता था। बीते बृहस्पतिवार को कक्षा अध्यापक सोरन ने प्रिंस को किसी विषय पर याद करने के लिए दिया था। शुक्रवार को सोरन ने छात्रों का टेस्ट लिया। इस दौरान प्रिंस कुछ सवालों का जवाब नहीं दे पाया। जिससे नाराज होकर कक्षा अध्यापक सोरन ने प्रिंस की डंडे से बेरहमी से पीटा और उसके सिर पर डंडे से पांच-छह और पीठ पर आठ से दस प्रहार किए। जिससे वह बेहोश हो गया।
डंडे के प्रहार से नस फटने से हुई प्रिंस की मौत
प्रिंस के बेहोश होकर गिरने पर स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूची परिजनों को दे दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने प्रिंस को बेहोशी की हालत में दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि प्रिंस के सिर में डंडा से प्रहार से तीनों नसें फट गई हैं। उपचार के दौरान रविवार दोपहर में प्रिंस को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
फरार है आरोपी
पीड़ित परिजनों ने अध्यापक सोरन बादलपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी बादलपुर के अनुसार स्कूल अध्यापक सोरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अन्य छात्रों को भी मारे डंडे
पुलिस की जांच में पता चला है कि अध्यापक ने कक्षा पांच के बच्चों के टेस्ट में फेल होने पर हाथ में दो-दो डंडे मारे थे। हालांकि अन्य परिजन ने इस मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की थी।