CM ने राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

19 Jul, 2021
Head office
Share on :

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कार्मिकों को राज्य में आपदा की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिये। आपदा से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए। आपदा की स्थिति में क्विक रेस्पोंस सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन एस ए मुरूगेशन व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।