आज 22 जुलाई को शाम 4 बजे नई दिल्ली में 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए विजेताओं की सूची की घोषणा होगी. बताया जा रहा है कि इसकी घोषणा PIB के सोशल मीडिया हैंडल्स पर लाइव की जाएगी.
68th National Film Awards: देश के 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा आज शाम को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी. विजेताओं की सूची की घोषणा PIB के सोशल मीडिया हैंडल्स पर लाइव होगी.
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के तहत हर साल देश की चुनिंदा बेहतरीन फिल्मों और उससे जुड़े कलाकारों को यह अवॉर्ड दिए जाते हैं. देश में कुछ ऐसे कलाकार भी हैं जिन्होंने कला के क्षेत्र में अहम योगदान दिया, नेशनल फिल्म अवार्ड ऐसे कलकारों और उनके योगदान को समर्पित है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting)की एक विंग डायरेक्ट्रेट ऑफ फिल्म फेस्टिवल (DFF) की ओर से इसका आयोजन किया जाता है.

जानिए क्या है नेशनल फिल्म अवार्ड
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की शुरुआत करने के लिए 1949 में एक कमेटी बनायीं गई जो शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित सर्वोत्तम फिल्मों का चुनाव करती थी. पहले इन्हें राजकीय फिल्म पुरस्कार के नाम से जाना जाता था. नेशनल फिल्म अवॉर्ड कला, संस्कृति, सिनेमा और साहित्य के क्षेत्र में श्रेष्ठ काम करने वाले विशिष्ट कलाकारों को दिया जाता है. देश में कलाकारों और अच्छी फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए इसकी शुरुआत की गई.
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हर कैटेगरी के आधार पर अलग अवॉर्ड दिया जाता है, जिसमे रजत कमल, स्वर्ण कमल जैसे अवार्ड्स शामिल हैं. दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के विजेता को पुरस्कार स्वरूप स्वर्ण कमल, 10 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और शॉल प्रदान किया जाता है. सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म विनर को स्वर्ण कमल और ढाई लाख रुपये दिए जाते हैं.
68वें का जश्न आज
सूचना प्रसारण मंत्रालय आज नई दिल्ली में शाम 4 बजे 68वें फिल्म राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा करेगा. पुरस्कार श्रेणियों की बात करें तो सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म, सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म, सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म, सर्वश्रेष्ठ मणिपुरी फिल्म, सर्वश्रेष्ठ ओडिया फिल्म, सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म, सर्वश्रेष्ठ तमिल, तेलुगू, छत्तीसगढ़ी, हरियाणवी, खासी, मिसिंग, पनिया, तुलु भाषा में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड दिया जाएगा. बता दें कि दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में इसका आयोजन किया जाएगा. विजेताओं की घोषणा PIB अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के ज़रिये लाइव करेगी.
लिस्ट में टॉप पर हैं यह फिल्में
किन फिल्मों को आज शाम नेशनल फिल्म अवार्ड से नवाज़ा जाएगा और किन कलाकारों का नाम सुनहरे अक्षरों में नज़र आएगा यह तो वक्त ही बताएगा. इसका अंदाजा समय से पहले हम नहीं लगा सकते लेकिन कुछ फिल्मों को विजेतायों की लिस्ट में सबसे उपर देखा जा रहा है. इन फिल्मों में पहला नाम आता है सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘शेरशाह’ का. ‘सरदार उधम सिंह’ का नाम भी टॉप पर नज़र आ रहा है. इसके अलावा फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ और ‘शेरनी’ भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाती नज़र आ रहीं हैं. और तो और साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ का नाम भी शुमार है.
‘छिछोरे’ बनी थी बेस्ट हिंदी फिल्म, कंगना बेस्ट अभिनेत्री

बीते साल कई बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को इस नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था. बात करें 67वें नेशनल फिल्म अवार्ड की तो सुशांत सिंह राजपूत की ‘छिछोरे’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवार्ड मिला था. बता दें कि कंगना रनौत को ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाज़ा गया था. कंगना को अब तक 4 नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल चुके हैं.इस के साथ मनोज बाजपेयी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड दिया गया था.
Edited By – Deshhit News