पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान धुरी सीट से आगे चल रहे है

10 Mar, 2022
Deepa Rawat
Share on :

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी लगातार बढ़त बनाई हुई है, भगवंत मान के घर शुरू हुआ जश्न

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़त बना रही है. पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरा भगवंत मान के घर पर तैयारियां शुरू हो गयी हैं. उनके घर पर जश्न माना शुरू हो गया है. उनके घरों के फूलों से सजाया जा रहा है और सेलेब्रेशन की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस बीच, पंजाब सरकार ने भगवंत मान की सुरक्षा बढ़ा दी है.

पंजाब में आम आदमी पार्टी की लहर

अब तक के रुझानों में पार्टी को 84 सीटों पर बढ़त मिल गई है, वहीं कांग्रेस 22सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. पंजाब चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है. 

खबरों के साथ के बने रहिये, हम हर खबर के लिए अपडेट करते रहेंगे