पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान हुआ बम धमाका 46 की मौत,50 से ज्यादा घायल!

04 Mar, 2022
Deepa Rawat
Share on :

पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल के मुताबिक पाकिस्तान के पेशावर में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार बम धमाका हुआ है। जिसमें 46 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल होने की खबर हैं।

पाकिस्तान के पेशावर में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है. यहां एक मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में करीब 46 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. पाकिस्तानी मीडिया की तरफ से ये जानकारी सामने आई है. शुक्रवार (जुमे) की नमाज के दौरान आत्मघाती आतंकी ने भीड़ के बीच खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया. जिससे इतने लोगों की मौत हो गई. 

पुलिस के मुताबिक, रेस्क्यू टीम घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को अपनी मोटरसाइकिल और कारों के जरिए अस्पताल तक पहुंचाया। पुलिस और सुरक्षा टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। बताया जा रहा है कि 10 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पेशावर के सीसीपीओ के अकाउंट के अनुसार, घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए गए हैं, लेकिन धमाका किस तरह का था, ये बताना इस वक्त जल्दबाजी होगी