DPIFF Awards 2022: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने किया ‘क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर्स’ का खीताब अपने नाम

21 Feb, 2022
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: रविवार यानी 20 Feb को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के अवार्ड्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  सितारों से सजी इस रात में प्रतिभाशाली कलाकारों को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम मे आशा पारेख, लारा दत्ता, अहान शेट्टी, सतीश कौशिक और सान्या मल्होत्रा सहित कई सितारों ने हिस्सा लिया। 

इन सबके बीच जिस सितारे ने सबका ध्यान खिंचा वो थे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी. जी हाँ, कियारा और सिद्धार्थ ने भी इस आयोजन में शिरकत की। इतना ही नही, उन्होंने फिल्म शेरशाह में उनके प्रदर्शन के लिए क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी जीता। DPIFF अवार्ड्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने उनके प्रदर्शन का एक छोटा सा अंश साझा करके उन्हे बधाई भी दी।

इसे भी पढ़ेंYouTuber Max Fosh कैसे बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान की एलोन Elon Musk को भी पीछे छोड़ दिया?

मालूम हो, अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने विष्णुवर्धन के निर्देशन में बनी शेरशाह में मुख्य किरदार निभाया था। जहाँ सिद्धार्थ मल्होत्रा परम वीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा के किरदार मे थें वहीं कियारा ने कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रेमिका डिंपल चीमा की भूमिका निभाई थी। फिल्म को अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया गया था जो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म बनी।

दूसरी ओर एक्ट्रेस कृति सेनन को फिल्म मिमी में एक सरोगेट मां के रूप में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। वहीं रणवीर सिंह ने 83 में पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव के रूप में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। बात करें फिल्म ऑफ द ईयर की तो ये पुरस्कार अपने नाम किया है अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज ने जबकि क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म बनी है विक्की कौशल अभिनीत सरदार उधम। वहीं अब तक कई अवॉर्ड्स जीत चुके अभिनेता मनोज वाजपयी को ‘बेस्ट ऐक्टर इन वेब सीरीज’ से सम्मानित किया गया।