गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर लोगों को प्रधानमंत्री ने दी बधाई

09 Jan, 2022
Head office
Share on :

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है।

एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा :

“श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर बधाई। उनका जीवन और संदेश लाखों लोगों को शक्ति देता है। मैं हमेशा इस तथ्य को संजो कर रखूंगा कि हमारी सरकार को उनके 350वें प्रकाश उत्सव को मनाने का अवसर मिला है। उस समय की अपनी पटना यात्रा की कुछ झलकियां साझा कर रहा हूँ। https://t.co/1ANjFXI1UA