54 चीनी ऐप्स समेत गरेना की लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम ‘फ्री फायर’ भारत में प्रतिबंधित

15 Feb, 2022
Deepa Rawat
Share on :

भारत सरकार के 54 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी करते ही उपयोगकर्ताओं के बिच हलचल मच  गयी | हालांकि उनमें से कई ऐप्स का उपयोगकर्ताओं पर बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा लेकिन सूची में एक नाम चौकाने वाला था | जी हाँ, इस सूचि में लोकप्रिय गेम – गरेना फ्री फायर भी शामिल है। भारत सरकार द्वारा 2020 में PUBG मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने के बाद फ्री फायर ने बड़े पैमाने पर लोकप्रियता हासिल की थी।

‘गरेना फ्री फायर’ सिंगापुर की एक कंपनी द्वारा बनाया गया एक शूटर गेम है जिसे low-end वाले उपकरणों के लिए डिज़ाइन किया गया था। इसका कॉन्सेप्ट पबजी गेम जैसा ही है। खिलाड़ी एक द्वीप पर उतरते हैं और हथियारों को इकठा करते हैं| वहीं गेम जीतने के लिए यूजर्स को गेम के अंत तक बने रहने की जरूरत होती है जिसके लिए वो अपने रास्ते में आने वाले सभी दुश्मनों को मार गिराते हैं|

गरेना के लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम ‘फ्री फायर’ के भारत में प्रतिबंधित होने के एक दिन बाद, सिंगापुर स्थित सी लिमिटेड की गेमिंग कंपनी ने कहा है कि वह इस स्थिति से निपटने के लिए काम कर रही है।

गरेना ने 14 फरवरी को एक बयान में कहा, “हम जानते हैं कि फ्री फायर वर्तमान में भारत में Google Play और iOS ऐप स्टोर में उपलब्ध नहीं है और यह गेम वर्तमान में देश के कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए संचालित नहीं है। हम इस स्थिति को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं, और इस असुविधा के लिए अपने उपयोगकर्ताओं से क्षमा चाहते हैं” ।

फ्री फायर भारत सरकार द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम ( Information Technology Act) की धारा 69A के तहत सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए प्रतिबंधित 54 चीनी ऐप्स में से एक है।

बता दें, सरकार ने फ्री फायर के केवल standard version पर प्रतिबंध लगाया है जबकि premium version Google Play पर अभी भी उपलब्ध है। हालाँकि, Apple ने दोनों संस्करणों को हटा दिया है।

यह भी पढ़ें- परिणीति : दो दोस्तों की कहानी, जल्द ही कलर्स टीवी पर होगा लॉन्च

ऐप इंटेलिजेंस फर्म ‘सेंसर टॉवर’ द्वारा साझा किए गए अनुमानों के मुताबिक, फ्री फायर-इल्यूमिनेट को 2021 के दौरान ऐप स्टोर और Google Play पर भारत में करीब 55 मिलियन यूजरस ने डाउनलोड किया जबकि सितंबर 2021 में लॉन्च होने के बाद भी फ्री फायर मैक्स को करीब 13 मिलियन यूजरस द्वारा इंस्टॉल किया गया। डाउनलोड के मामले में ‘भारत’ फ्री फायर का ‘शीर्ष बाजार’ है।

मालूम हो, 2020 में भारत और चीन के बीच राजनीतिक तनाव के बढने के परिणामस्वरूप भारत ने टिकटॉक सहित 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया।