यूपी के गाजियाबाद में 2 दिनों तक महिला को बंधक बनाकर 5 लोगों ने किया गैंगरेप

19 Oct, 2022
देशहित
Share on :

पुलिस FIR में जो जानकारी है, उसके मुताबिक पीड़िता को कुछ स्कॉर्पियो सवार युवक बंदूक दिखाकर सड़क से उठा ले गए। जिसके बाद महिला को 2 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और गैंगरेप किया गया।

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से गैंगरेप की घटना सामने आई है। यहां एक महिला का 2 दिनों तक बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया है। बताया जा रहा है। उसका गाजियाबाद में 5 युवकों ने गैंगरेप किया है। गैंगरेप करने के बाद आरोपी महिला को सड़क के किनारे बोरी में बांधकर फेंककर भाग गए। जब महिला सड़क के किनारे मिली तो उसकी हालत बेहद बुरी थी। महिला का दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पीड़िता की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगोंके खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से 4 से पूछताछ हो रही है।

ये भी पढ़े: मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, शशि थरुर थे सामने, 24 साल बाद मिला गैर-गांधी परिवार का अध्यक्ष,7897 वोट के साथ जीत हासिल की।

क्या है पूरा मामला?

UP: गाजियाबाद में दिल्ली की महिला से निर्भया जैसी दरिंदगी, बंधक बनाकर 2 दिन  तक गैंगरेप - News Paper
File photo

मामला 16 अक्टूबर का है। पीड़ित युवती दिल्ली की रहने वाली है। पीड़ित युवती के भाई के मुताबिक, युवती अपने भाई के बर्थडे पार्टी में आई थी और पार्टी के खत्म होने के बाद वह रात साढ़े 9 बजे दिल्ली आश्रम रोड नंदग्राम हाईवे पर उसे छोड़कर आ गया था। उसके बाद पीड़ित युवती का उसके परिजन को कुछ पता नहीं लगा। वहीं पुलिस FIR में जो जानकारी है, उसके मुताबिक पीड़िता को कुछ स्कॉर्पियो सवार युवक बंदूक दिखाकर सड़क से उठा ले गए। जिसके बाद महिला को 2 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और गैंगरेप किया गया। इसके बाद ये लोग महिला को बोरे में बंद करके फेंककर चले गए।

पीड़ित युवती का बयान- दरिंदगी करने वाले परिचित थे।

इस मामले में गाजियाबाद के SP सिटी निपुण अग्रवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ में महिला ने बताया है कि जो लोग इनको रास्ते से ले गए थे, उनमें से कुछ पहले से इनके परिचित थे। 18 अक्टूबर की सुबह साढ़े 3 बजे थाना नंदग्राम पुलिस को यूपी-112 के माध्यम से ये जानकारी मिली थी कि एक महिला आश्रम रोड के पास पड़ी हुई है। 

मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष का बयान आया सामने

इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी, जब उसे जबरन गाड़ी में उठा ले गए। 5 लोगों ने 2 दिन बलात्कार किया और उसके गुप्तांगों में रॉड घुसाई। सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है। SSP गाजियाबाद को नोटिस जारी किया है!’

Edited by deshhit news

News
More stories
मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, शशि थरुर थे सामने, 24 साल बाद मिला गैर-गांधी परिवार का अध्यक्ष,7897 वोट के साथ जीत हासिल की।
%d bloggers like this: